About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

देश की पॉलीटिक्स दिल्ली शिफ्ट : एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश व तेजस्वी | चंपई सोरेन व कल्पना सोरेन भी बैठक में शामिल होंगी

Share the post

एनडीए के नेता राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का समर्थन पत्र दे सकते हैं

रांची। 2024 चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद देश की पॉलीटिक्स दिल्ली शिफ्ट कर गई है। आज ही एनडीए व इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसको लेकर दोनों अलाइंस के नेताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव पटना से एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी का हालचाल जाना और RJD नेता ने भी बिहार CM का अभिवादन किया। नीतीश NDA की बैठक में शामिल होंगे जबकि तेजस्वी INDIA की बैठक में शामिल होने दिल्ली आ रहे। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी इंडिया अलाइंस की बैठक में शामिल होने के लिए रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोनों दल की बैठक आज यानी बुधवार को शाम में होगी। 4 बजे से एनडीए की बैठक शुरू होगी।

1.30 बजे कल्पना रवाना होंगी दिल्ली

सीएम चंपई सोरेन दिन के 11.30 बजे व कल्पना सोरेन 1.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए के नेता आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का समर्थन पत्र दे सकते हैं। नीतीश कुमार व चंद्रबाबू नायडु भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। चंद्रबाबू नायडु दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली आने से पहले चंद्रबाबू नायडु ने पत्रकारों से कहा कि हम एनडीए के साथ हैं, इसलिए बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, पीएम आवास में अब से कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक भी होगी। बता दें कि 543 लोकसभा सीट में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरुरत पड़ेगी। एनडीए के पास 292, इंडिया के पास 234 व अन्य के पास 17 सीटें है। ऐसेमें एनडीए की टीम के पास बहुमत का आंकड़ा है।

Leave a Response