About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

कांके में जबरन सरहुल झंडा लगाने को लेकर विवाद मारीपट में बदला

Share the post

रांची। कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेंठ बालू ग्राम में सरहुल जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट का मामला पिठोरिया थाना पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। हेठबालू निवासी आबिद अंसारी के अनुसार सरना झंडा जबरन घर के सामने लगाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ। 31 मार्च को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से हेठबालू गांव के ग्राम प्रधान मनी पहान, अरविंद पहान, रवि पहान, अविनाश पहान, ललकु मुंडा, अजय मुंडा, रंजीत पहान सहित अन्य लोग मेरे घर व अन्य मुस्लिम समुदाय के दरवाजे व आंगन में सरना झंडा लगा रहे थे। गांव के ग्रामीणों के द्वारा झंडा लगाने से मना किया गया। लेकिन 1 अप्रैल को ग्राम प्रधान मनी पहान ने कई अलग अलग गांव के लोगों को हमारे घरों में हमला करने व आगजनी करने की मंशा से बुलवा लिया। इसके बाद करीब 300 लोगों की शक्ल में जुलूस में शामिल होकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। सभी लोग लाठी-डंडा तलवार व अन्य हथियार लेकर गांव आए। इसके बाद सभी लोग जबरन सरना झंड़ा घरों के पास गाड़ने लगे। इसके बाद गांव के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। आबिद अंसारी ने कहा कि जान मारने की नियत से ग्राम प्रधान मनी पहान ने मुझ पर तलवार से हमला कर दिया। इससे मेरे सिर में गंभीर चोट लगी। बीच बचाव करने आए अमान अंसारी पर रवि पहान ने भी तलवार से सिर पर हमला किया। आदम पर अविनाश पहान ने लाठी डंडा से मारा। वहीं आरिफ पर ललकु मुंडा ने हॉकी स्टिक से बुरी तरह वार किया। आसिफ व शाहिद को भी मारा गया। बीच बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

क्या है मामला

1 अप्रैल को सरहुल जुलूस के दौरान हेंठबालू में ईद की सजावट टूट जाने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। ईद की सजावट तोड़ने का आरोप एक पक्ष ने लगाया। इसी बात को लेकर पहले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। फिर दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सरहुल जुलूस में निकले लोगों ने बताया की हरगढ़ी स्थान के पास मारपीट के बाद सरना झंडा को भी फेंक दिया गया। साथ ही साथ कई लोगों को लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। इसमें गांव के रवि पहान, पाहन नगदेव, मनक पाहन, संदीप पहान को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट करने का आरोप आदम अंसारी, आरिफ अंसारी, मिंटू अंसारी, आबिद अंसारी पर लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर पिठोरिया थाने में आवेदन दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा…

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे के अनुसार लड़ाई का असली वजह ईद की सजावट टूट जाने के बाद हुआ है। मारपीट की घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पीड़ित व्यक्ति के परिजन के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। तथा नामजद दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर 24 घंटे के अंदर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना घटित होने के बाद ग्राम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल अगले आदेश तक व शांति बहाली होने तक तैनात रहेगी। ताकि इस प्रकार की हिंसक घटना दुबारा न हो।

Leave a Response