About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 20, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

BJP का 400 पार का नारा भी फर्जी है

Share the post

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास

रांची। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को आप के आह्वान पर रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास किया गया। इसकी शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से हुई। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटे। झारखंड की राजधानी रांची में भी आप के कार्यकर्ता बाबू वाटिका के पास उपवास पर बैठे। इसके अलावा देश के कई राज्यों में भी आप ने उपवास किया। दिल्ली में उपवास कार्यक्रम के दौरान आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का 400 पार का नारा भी फर्जी है। बीजेपी हर बार एक नया नारा आता है लेकिन इसमें वो कभी कामयाब नहीं होता। उन्होंने कहा कि अब तक BJP के नारे हुए फर्जी साबित हुए हैं।

ये नारे हुए फर्जी (आप ने इसे अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है)

1. 2020 दिल्ली चुनाव: नारा 45 पार, Seat आई 8

2. 2021 तमिलनाडु चुनाव: नारा 118 पार, seat आई 4

3. 2019 झारखंड चुनाव: नारा 65 पार, Seat आई 25

4. 2018 छत्तीसगढ़ चुनाव: 50 पार, सीट आई 15

5. 2021 बंगाल चुनाव: नारा 200 पार, Seat आई 77

6. मिज़ोरम चुनाव: नारा 21 पार, Seat आई 1

7. 2020 बिहार चुनाव नारा 162 पार, Seat आई 125

8. 2019 हरियाणा चुनाव नारा 75 पार,Seat आई 40

9. 2024 कर्नाटक चुनाव नारा 130 पार, Seat आई 104

10. 2022 MCD चुनाव: नारा 126 पार, सीट आई 104

11. 2017 Gujarat चुनाव: नारा 150 पार, Seat आई 99

Leave a Response