![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/sunil-tiwari-750x450.jpg)
![Babulal Marandi's political advisor Sunil Tiwari gets relief from HC](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/1-1.webp)
झारखंड लेटेस्ट न्यूज
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखी है। यह मामला चाइल्ड लेबर केस से जुड़ा हुआ है। उनपर नाबालिग आदिवासी युवती के साथ यौन शोषण का आरोप है। उनके खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था। बता दें कि मामले में साल 2021 में झारखंड पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें रांची जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में मामले की आंशिक सुनवाई हुई। प्रार्थी के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव के आग्रह पर अदालत ने पूर्व में दिए गए अंतरिम राहत को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। इस मामले में 28 जून को रांची पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया था। इस केस में बच्ची को रेस्क्यू कराने के बाद सीडब्ल्यूली में उसका बयान भी दर्ज हुआ था। बाद में सशर्त जमानत के बाद हाईकोर्ट ने सुनील तिवारी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राहत को बरकरार रखने का आदेश जारी किया है।
News Box Bharat latest news