About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeIndia

एमपी में पेशाब कांड के बाद अब थप्पड़ कांड | बेटे का शव गोद में रखकर रो रही मां को हेड कॉन्सटेबल ने थप्पड़ जड़ा

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। मध्य प्रदेश में अभी पेशाब कांड का मामला थमा भी नहीं है कि एक आैर मामला शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक बच्चे की मौत के बाद शव से लिपटी मां को एक पुलिस वाले ने थप्पड़ जड़ दिया। गलहथा के मौहार टोला में 12 वर्षीय बालक अमन सिंह को सांप ने काट लिया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अमन के शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां उसके शव को अपने से अलग नहीं कर रही थी। वो अपने बच्चे को गोद में लेकर रो रही थी। तभी वहां मौजूद एक हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह परिहार ने उस दुखी मां को थप्पड़ जड़ दिया। मामला बिगड़ने पर शहडोल एसपी ने थप्पड़बाज पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया। वहीं, बच्चे को गोद मे लेकर रोती-बिलखती मां का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीधी के पेशाबकांड के बाद शहडोल की यह घटना भी शिवराज सरकार के लिए मुसीबत बन सकती है। यह मामला जब पुलिस अधिकरियो के संज्ञान में आया तो हेड कॉन्सटेबल को लाइन अटैच कर दिया गया। हेड कॉन्सटेबल के इस बर्ताव के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस डैमेज कंट्रोल में लग गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह परिहार को लाइन अटैच कर दिया गया है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response