About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

Asian Games 2023: भारत ने अबतक 30 मेडल जीते | मेडल टेबल में चौथे स्थान पर

Share the post

आज शूटिंग में भारत ने 2 गोल्ड व 2 सिल्वर जीते

रांची। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने अब तक 5 मेडल जीते। शुक्रवार को भारत के शूटर्स का शनदार प्रदर्शन जारी है। शूटर्स ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर जीते। वहीं निस में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने मेंस डब्ल्स में सिल्वर जीता। इसके साथ ही भारत के 30 मेडल हो गए हैं। जिनमें 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। चीन 173 मेडल्स के साथ पहले, साउथ कोरिया 88 के साथ दूसरे और जापान 82 के साथ तीसरे स्थान पर है। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को छठे दिन का पहला मेडल दिलाया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने 1731 स्कोर कर सिल्वर जीता। इस इवेंट में चीन की टीम टॉप पर रही। चीनी टीम ने 1736 स्कोर कर गोल्ड जीता। वहीं चीनी ताइपे की टीम ने 1723 स्कोर कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में मेंस टीम ने भारत को 7वां गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अखिल शिरोन और स्वप्निल सुरेश ने 1769 स्कोर कर गोल्ड जीता। यह शूटिंग में भारत का पांचवां गोल्ड है। इस इवेंट में चीन की टीम ने 1763 स्कोर कर सिल्वर और साउथ कोरिया ने 1748 स्कोर कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

टेनिस में भारत को मेंस डब्ल्स में सिल्वर मेडल मिला

टेनिस में आज भारत को मेंस डब्ल्स में सिल्वर मेडल मिला। भारत जोड़ी साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने साकेत और रामकुमार को 6-4,6-4 से हराया। इसके अलावा, मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करेगी। इस जोड़ी का भी एक मेडल तय है।

Leave a Response