About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा जवान राजेश की रांची में इलाज के दौरान मौत

Share the post

रांची। चाईबासा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सली प्रभावित टोंटी थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक साथ 3 आईईडी विस्फोट में घायल कोबरा बटालियन 209 के जवान राजेश कुमार की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार फिलहाल इलाजरत हैं। जवान राजेश कुमार के निधन होने की पुष्टि जिले के एसपी आशुतोष शेकर ने प्रेस रिलीज जारी कर दी। जिसमें यह बताया गया कि अत्यधिक रक्तश्राव होने के कारण इलाजे के दौरान उनका निधन हो गया। सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में टोंटो थाना तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 3 आईईडी बम को एक साथ विस्फोट कर दिया गया। जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और जवान राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घायल दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा था।

सीएम ने कहा-दुखद समाचार

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट में लिखा.. चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान घायल होने वाले कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Response