About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

पत्नी व 2 साल के बेटे को जिंदा जलाने वाला आरोपी आर्मी जवान हिमांशु पुलिस की गिरफ्त में

Share the post

राजस्थान के जोधपुर आर्मी कैंट से गिरफ्तार किया गया

रांची। बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अपनी पत्नी सोनम प्रिया और 2 महीने के बेटे शुभम को को जिंदा जला कर मार देने का आरोप है। उसके ससुर रामदयाल ओझा ने अहियापुर थाना में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया था। अहियापुर पुलिस ने उसे राजस्थान के जोधपुर आर्मी कैंट से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में पांच जुलाई की रात हिमांशु कुमार ने पत्नी सोनल प्रिया और पुत्र शुभ कुमार को जलाकर मार डाला था। इस दौरान बेटी स्नबी कुमारी ने भागकर जान बचाई थी। मामले में अहियापुर थाना में प्राथमिकी कराई थी। आर्मी जवान हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुला लिया था। इसपर पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इससे गुस्साए हिमांशु ने उसी रात पत्नी और 2 महीने के बेटे को जिंदा जला दिया। फिर 8 वर्षीय बेटी भागे-भागे मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

जब शादी हुई तब हिमांशु बेरोजगार था

पत्नी के मायके वाले ससुराल पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। हिमांशु और सोनल प्रिया की शादी 2013 में हुई थी। जब शादी हुई तब हिमांशु बेरोजगार था। शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लग गई। वह राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत है। सोनम के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि नौकरी लगने के बाद हिमांशु दहेज में 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह अक्सर सोनल के साथ मारपीट भी करता था। इधर, दो साल से उसका एक बैंक में कार्यरत शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चक्कर में जवान ने पत्नी और बच्चे को मार डाला

Leave a Response