+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर 2 जनवरी को रांची आएंगे

Share the post

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में 2 जनवरी 2024 को झारखंड आएंगे। वे दिन के 12.50 बजे बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे। इसको लेकर झारखंड कांग्रेस ने नए प्रभारी के जोरदार स्वागत को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 2 जनवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संगम गार्डेन, मोरहाबादी में प्रभारी गुलाम अहमद मीर का अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद मीर शाम में झारखण्ड प्रभारी जिलाध्यक्षों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे। 3 जनवरी को कांग्रेस भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। फिर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। शाम में बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ कांग्रेस भवन बैठक व अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों एवं चेयरमैन के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करने के उपरान्त कांग्रेसजनों से मिलेंगे।

Leave a Response