About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 17, 2026
News

बिग ब्रेकिंग : झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

Share the post

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गणेशी लाल की जगह रघुवर दास लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर यह जानकारी दी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नियुक्तियां करके काफी खुशी हो रही हैं। नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। राज्यपाल बनाए जाने के बाद से ही रघुवर दास को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे और अर्जुन मुंडा ने उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई दी है।

रघुवर दास का जन्म जमशेदपुर में हुआ

रघुवर दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोईरडीह के रहने वाले हैं। इनके पिता चमन दास रोजगार के लिए जमशेदपुर शिफ्ट हो गए थे। रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। लॉ की पढ़ाई के बाद रघुवर दास टाटा स्टील के रोलिंग मिल में मजदूरी करने लगे, इसी दौरान रघुवर ने मजदूरों के हक में लड़ना शुरू किया। उन्होंने टाटा स्टील के कब्जे में 86 बस्तियों का मालिकाना हक मजदूरों को दिलाया। रघुवर दास जेपी आंदोलन के दौरान 1975 के आपातकाल के समय जेल भी गए।

अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री रहे

2005 में अर्जुन मुंडा की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। फिर सरकार गिरने के बाद उन्हें झारखंड भाजपा का अध्यक्ष भी बनाया गया। 2009 में जब शिबू सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी तक उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया। 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।

Leave a Response