About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
फाइल फोटो
News

कुमार गौरव बने रांची के नए ट्रैफिक एसपी | 23 आईपीएस इधर से उधर किए गए | देखें पूरी लिस्ट

Share the post

दुर्गा पूजा से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया

रांची। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रतिक्षारत एवं नव प्रोन्नत 23 आईपीएस अधिकारियों को पदस्थापित कर दिया। 23 IPS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। 2017 बैच के IPS अधिकारी कुमार गौरव को रांची का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। वहीं, 2019 बैच के IPS अधिकारी शुभांशु जैन को एसपी स्पेशल ब्रांच, रांची बनाया गया है। वहीं, नव प्रोन्नत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरोजनी लकड़ा को झारखंड सशास्त्र पुलिस-2 टाटीसिल्वे का समादेष्टा, एमेल्डा एक्का को समादेष्टा एसआईआरबी-2 खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया। सादिक अनवर रिजवी को अगले आदेश तक पुलिस अधिक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सरकार ने यह कदम दुर्गा पूजा से पहले विधि व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लुनायत बने सिटी एसपी जमशेदपुर

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा हजारीबाग, अनुरंजन किस्पोट्टा को सीआईडी एसपी, अंबर लकड़ा को जैप-3 कमांडेंट गोविंदपुर, अंजनी कुमार झा को एसीबी, आनंद प्रकाश को वायरलेस एसपी, प्रभात कुमार को जैप-6 जमशेदपुर कमांडेंट, एहतेशाम वकारीब को एसीबी एसपी, आर राजकुमार को एससीआरबी एसपी, अमित रेणु को पुलिस मुख्यालय में एसपी नक्सल बनाया गया है। वहीं, मुकेश कुमार लुनायत को सिटी एसपी जमशेदपुर, मनोज स्वर्गियार को रेल धनबाद एसपी, शुभ्रांशु जैन को एसपी विशेष शाखा में एसीआईबी एसपी बनाया गया है।

सादिक अनवर रिजवी बने एसीबी एसपी

नवप्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों में सरोजनी लकड़ा को समादेष्टा जैप-2 टाटीसिल्वे, एमेल्डा एक्का को एसआईआरबी-2 खूंटी कमांडेंट बनाया गया है। सादिक अनवर रिजवी को एसीबी एसपी, अरविंद कुमार सिंह को जैप-5 देवघर कमांडेंट, विकास कुमार पांडेय को जेपीए एसपी सह उपनिदेशक, विजय आशीष कुजूर को सीटीसी मुसाबनी एसपी, अजय कुमार सिन्हा को आईटीएस एसपी, सहदेव साह को एसीबी एसपी, अमित कुमार सिंह को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं में कमांडेंट, मुकेश कुमार को एसआईएसएफ बोकारो में कमांडेंट के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Leave a Response