About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : आज भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे

Share the post

रांची। ICC Cricket World Cup 2023 में आज भारत का सामना बांग्लादेश के साथ होगा। पुणे में खेले जाने वाले मैच को लेकर दोनों ही टीमें तैयार है। यह वर्ल्ड कप का 17वां मैच होगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज करने का होगा। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी अपनी दूसरी जीत के लिए खेलेगा। भारत के खिलाफ मैच के लिए शाकिब अल हसन की पूर्ण फिटनेस नहीं होने से बांग्लादेश की थोड़ी चिंता बढ़ गई है। बांग्लादेश फिलहाल तीन मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर हैं।भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबलों की बात करे तो अब तक दोनो टीमो के बीच 40 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से 31 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और 7 मैच बांग्लादेश ने जीता है। एक मुकाबला टाई रहा। दोनो टीमों के बीच पहली बार 27 अक्टूबर 1988 को पहला मैच खेला गया था और आखिरी मैच एशिया कप में 15 सितंबर 2023 को खेला गया था।

एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

भारतीय टीम ने इस विश्‍व कप की बेहद शानदार शुरुआत की है। वहीं, बांग्‍लादेश ने हाल ही में भारत को एशिया कप में श‍िकस्‍त दी थी, जबकि अपने घर में हुई वनडे सीरीज में भी उनको 2-1 से हराया था। अब देखना होगा कि भारतीय टीम किस तरह से बांग्‍लादेश का सामना करती है।

पिच बल्लेबाजों को मदद करेगा

पुणे में की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार रहा है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनरों को ओस के कारण थोड़ी परेशानी होगी। 2017 के बाद से, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने पुणे में पांच वनडे मैचों में से तीन में 300 से अधिक का स्कोर बनाया है। हालांकि नौ महीनों में इस स्थान पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Leave a Response