+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
फाइल फोटो
News

शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए

Share the post

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिन के 12.30 बजे चार्टड प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हुए। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के डिनर में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में य़ह डिनर आयोजित हो रहा है। जानकारी के अनुसार डिनर में शामिल होने के सीएम रात दिल्ली में ही रुकेंगे।

ईडी कार्यालय नहीं गए

लैंड स्कैम मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से आज पूछताछ होनी थी। 9 सितंबर को ईडी कार्यालय में पूछताछ को लेकर तीसरा समन सीएम को भेजा जागया था। लेकिन सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ईडी ने समन भेजकर शनिवार को ही सीएम हेमंत को पूछताछ के लिए बुलाया थी। जमीन घोटाला में सीएम को ईडी का यह तीसरा समन है। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ रिट पिटीशन दायर किया गया है।

आज ईडी ने कार्यालाय बुलाया था

बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को तीसरा समन कर 9 सितंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय बुलाया था। इससे पहले ईडी हेमंत सोरेन को दो समन कर चुका है। पूर्व में ईडी ने समन कर 14 और 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों बार सीएम ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। पहली बार उन्होंने ईडी के समन को ही गैरकानूनी बता दिया था, जबकि दूसरी उन्होंने ईडी को जवाब दिया था कि वे समन के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय गए हुए हैं। जब तक सर्वोच्च न्यायालय में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होती, जांच को स्थगित रखा जाए।

Leave a Response