About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 25, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में नहाया बुर्ज खलीफा | नहीं दिखा पाकिस्तानी झंडा

Share the post

बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को कुछ खास देशों के स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल फ्लैग के रंग से रोशन किया जाता है

रांची। दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो इस बात से नाराज नजर आ रहे हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर उनके मुल्क का नेशनल फ्लैग क्यों नहीं लगाया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर भारतीय तिरंगा को लहराया गया।  बुर्ज खलीफा बिल्डिंग को कुछ खास देशों के स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल फ्लैग के रंग से रोशन किया जाता है। 13 अगस्त की रात सैकड़ों पाकिस्तानी इस उम्मीद में बुर्ज खलीफा के सामने जुटे कि बिल्डिंग पाकिस्तान के नेशनल फ्लैग के रंग से जगमगाएगी। हालांकि, जब रात 12 बजे के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो वो सख्त खफा हो गए। एक महिला ने कहा- ये है पाकिस्तान की हैसियत और ये है हमारा स्टेटस। पाकिस्तान हमसे एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट करता है। 13 अगस्त की रात सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के सामने इस उम्मीद से पहुंचे कि कुछ देर में यह इमारत उनके नेशनल फ्लैग के कलर से रोशन होगी। बहरहाल, ये नहीं हुआ तो उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई। वायरल वीडियोज में साफ नजर आता है कि लोग UAE की सरकार के रवैये से भी नाराज हैं। बाद में UAE के सरकारी अफसरों ने साफ कर दिया कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का नेशनल फ्लैग नहीं लगाया जाएगा। इससे पाकिस्तानियों की नाराजगी और बढ़ गई। कुछ लोग नारेबाजी भी करते देखे गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में, पाकिस्तानियों को इमारत के चारों ओर इंतजार करते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ लोग इस पल को अपने फोन में कैद करने की तैयारी कर रहे हैं। एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 12 बज चुके थे लेकिन बुर्ज खलीफा ने अपना झंडा प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी नारे लगा रहे थे। उन्होंने वीडियो में कहा, “पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर नहीं लगी। बहुत दुखद! प्रैंक हो गया पाकिस्तानियो।” पिछले साल 14 अगस्त और इस साल 24 मार्च को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया था।

Leave a Response