About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर शान से फहराया तिरंगा | मणिपुर में शांति की अपील की

Share the post

दुनिया अब भारत की विविधता और क्षमताओं को बड़े उत्साह के साथ देख रही

रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी शान से तिरंगा लहरा दिया। पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा देश और मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उन सभी बहादुर लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने मणिपुर में शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। समाधान केवल शांति से ही पाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार समाधान खोजने के लिए सभी प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता (demography, democracy and diversity) है, ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। मैं पिछले 1000 वर्षों के बारे में बात कर रहा हूं, क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। हम इस युग में क्या करते हैं, हम क्या कदम उठाते हैं और एक के बाद एक जो निर्णय लेते हैं आने वाले 1000 वर्षों में देश के स्वर्णिम इतिहास को अंकुरित करेगा।

युवाओं के लिए देश में अवसरों की कोई कमी नहीं है

भारत की क्षमताओं को लेकर किसी के मन में कोई किंतु-परंतु नहीं है। भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। देश भर में कई जी-20 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुनिया अब भारत की विविधता और क्षमताओं को बड़े उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि गेंद हमारे पाले में है और हमें अवसर को जाने नहीं देना चाहिए. भारत की क्षमताओं को लेकर किसी के मन में कोई किंतु-परंतु नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए देश में अवसरों की कोई कमी नहीं है। देश में अनंत अवसर प्रदान करने की क्षमता है।

Leave a Response