+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

सीएम ने इंजीनियर अनिल कुमार के खिलाफ पीई दर्ज करने की स्वीकृति दी | 406.28 लाख रुपए की संपत्ति मिली थी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

हेमन्त सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे

रांची।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में है।  इसी सिलसिले में उन्होंने अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक  धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

 क्या है मामला

आयकर विभाग के द्वारा अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के आवास पर 22 नवंबर 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति मिली थी। इसमे  17.13 लाख रुपए नकद, 170.15 लाख रुपए का गहना एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था।

Leave a Response