About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
BusinessEntertainmentLatest Hindi NewsNewsPolitics

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी बंदूक-ब्रीफकेस लेकर सब्जियां खरीदने पहुंचे

Share the post
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। देश में इन दिनों सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। आम जनता पर महंगाई की मार इतनी पड़ रही है कि सब्जियां उनकी पहुंच से दूर होती जा रही हैं। वैसे तो इन दिनों टमाटर लोगों की आखों में आंसू ला रहा है। लोग दाम सुनकर ही टमाटर से दूर भाग रहे हैं। देश के कई राज्यों में इनके दाम 180 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश में जगह-जगह इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस बढ़ती महंगाई का विरोध कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। भोपाल में कांग्रेस नेता विरोध जताने के लिए बंदूक और ब्रीफकेस लेकर सब्जियां खरिदने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि सब्जियां आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है।

टमाटर 200 रुपए प्रति किलो पहुंच गया

नेताओं ने कहा कि टमाटर तक के दाम 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि लोगों को अब सुरक्षा के साथ बाजार जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं लूट न हो जाए, इसलिए हम बंदूक और ब्रीफकेस लेकर सब्जियां खरिदने पहुंचे हैं। हम ब्रीफकेस में सब्जियां लेकर जाएंगे और बंदूक से इसकी सुरक्षा करेंगे।

बढ़ती महंगी से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं

भोपाल के फुटकर सब्जी विक्रेताओं की मानें तो कम आवक के चलते सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आज जनता के साथ वे भी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि जो व्यक्ति पहले 1 किलो टमाटर लेता था, वो अब ढाई सौ ग्राम पर आ गया है। बढ़ती महंगी से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं। गृहणियों का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। बच्चों के खाने और पति के ऑफिस के लिए उन्हें कुछ सब्जियां लेनी पड़ रही है। गृहणियों का कहना है कि सरकार को दाम कम करने के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए।

Leave a Response