नेशनल लेटेस्ट न्यूज
रांची। कहीं, बारिश व तूफान से तबाही तो कहीं बारिश होने के लिए देवता को खुश करने को लेकर नए-नए नुस्खे अपनाए जा रहे हैं। कर्नाटक के मांड्या जिले में एक अजीब मामला पेश आया है। इस जिला में कई दिनों से बारिश ही नहीं हो रही है। अब बारिश देवता को खुश करने के लिए 2 लड़कों ने एक-दूसरे से ही शादी कर ली। ताकि बारिश देवता खुश होकर बारिश मांड्या जिला में करा दे। ऐसा नहीं है कि यह दोनों लड़कों ने अपनी खुशी से शादी किया। गांववालों ने शुक्रवार की रात इन दोनों लड़को की शादी करा दी। इतना ही नहीं शादी के बाद खाना-पीना का भी इंतजाम गांव वालों ने किया। वहां के स्थानिय लोगों ने कहा कि बारिश देवता को खुश करने के लिए ऐसा किया गया है। क्योंकि पिछले साल के मुकाबले बारिश न के बराबर हो रही है।
लड़के ही बन गए दूल्हा-दुल्हन
शादी भी ऐसा हुआ जिसमें सारे रस्मों को अदा किया गया। स्थानिय लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहने दो लड़को को दूल्हा व दुल्हन के रूप में विवाह समारोह तक ले गए। ग्रामीणों के लिए एक विशेष दावत की भी व्यवस्था की गई थी। क्योंकि स्थानीय लोगों ने बारिश की कमी पूरा करने के लिए बारिश देवता से प्राथना की थी।