About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, October 6, 2026
Breaking NewsJHARKHAND NEWS

SIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट, 7 से 9 अक्टूबर तक हर बूथ पर लगेगा विशेष कैंप

Share the post
  • SIR मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, 7-9 अक्टूबर तक चलेगा डिजिटाइजेशन कैंप
  • SIR में छूटे नाम अब जुड़ेंगे! 3 दिन हर बूथ पर विशेष कैंप

रांची। एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि 7, 8 और 9 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित किए जाएं। इन कैंपों के जरिए बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के डिजिटाइजेशन में तेजी लाई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कैंप की जानकारी साझा करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

पात्र भारतीय नागरिकों का नाम सूची में शामिल करना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कैंप का सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा। के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति के नाम के सामने तार्किक विसंगति होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें गणना प्रपत्र में गलत जानकारी दर्ज होना, पिछले एसआईआर में गलत मैपिंग या पहले दर्ज जानकारी में त्रुटि शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुनवाई का उद्देश्य पुराने एसआईआर की गलतियों को सुधारना नहीं, बल्कि वर्तमान एसआईआर की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और पात्र भारतीय नागरिकों का नाम सूची में शामिल करना है।

10 को हेल्पडेस्क लगाने का निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक हो, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी हो। इसके अलावा, 10 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्पडेस्क लगाने का निर्देश दिया गया है। हेल्पडेस्क पर नागरिकों को नोटिस की सुनवाई, दावा-आपत्ति, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष रूप से जनजातीय समूहों, पिछड़े वर्गों, दिव्यांगजनों, बुजुर्ग मतदाताओं, थर्ड जेंडर, सेक्स वर्कर और अन्य वंचित वर्गों के पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाने के लिए विशेष आउटरीच कार्यक्रम चलाने को कहा। ऐसे नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में मदद की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Response