About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 24, 2026
News

लव जिहाद की पीड़िता मॉडल का हुआ मेडिकल टेस्ट, अब कोर्ट में होगा 164 में बयान दर्ज

Share the post

रांची। रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर खान पर लव जिहाद का केस करने वाली मॉडल मानवी राज का सदर अस्पताल रांची में बुधवार को मेडिकल टेस्ट कराया गया। अब कोर्ट में मॉडल पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कराया जाएगा। मॉडल बुधवार को मुंबई से मेडिकल कराने रांची पहुंची। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। गोंदा थाना पुलिस मानवी का बयान भी लेगी। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रांची पुलिस को कई सबूत दिए हैं। गोंदा थाना में मामला दर्ज होने के बाद यहां से स्पेशल टीम मुंबई गई थी। जहां मॉडल से बयान लिया गया था। मानवी व तनवीर की फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।  मानवी मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट संचालक तनवीर अख्तर खान ने हिंदू नाम यश का सहारा लेकर उसे फंसाया और फिर लव-जिहाद का शिकार बनाया। मानवी ने आरोप लगाया कि तनवीर ने उस पर लगातार धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। वहीं, तनवीर ने मानवी की सारे आरोंपो को झूूठा बताया है। तनवीर ने कहा कि मानवी सिर्फ पैसे को लेकर इस तरह का आरोप मुझपर लगाई है।

मानवी ने सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो भी जारी किया। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने मुंबई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

धोखे में रखकर दोस्ती की

मानवी ने पुलिस को बताया कि रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है, लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वो यश नहीं बल्कि तनवीर है। इसके बाद वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा।

मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

 संस्थान छोड़ने के बाद वो अपने घर भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों और छोटे-छोटे क्लिप को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया।इसके बाद फिर से शादी का दबाव बनाया।

Leave a Response