About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 22, 2026
News

सावन में प्रतिदिन हो रांची से देवघर की उड़ान: संजय सेठ

रांची एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Share the post

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद संजय सेठ ने की। इस बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से निदेशक ने केएल अग्रवाल ने अब तक एयरपोर्ट की उपलब्धियों से बैठक में मौजूद सदस्यों को अवगत कराया। भविष्य की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। बरसात के मौसम की तैयारियों, सावन महोत्सव की तैयारियों, यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

अगले महीने से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा

यह जानकारी दी गई कि अकाशा एयरलाइंस के द्वारा अगले महीने से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। वहीँ, इंडिगो के द्वारा जयपुर और मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी। एयर एशिया के द्वारा 10 जून से सीधे मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा इंडिगो के द्वारा नई दिल्ली के लिए 240 यात्रियों की क्षमता वाला विमान सेवा शुरू की जाएगी ताकि अधिक से अधिक यात्री उसमें बैठ सकें। जेट एयरवेज ने भी रांची से अपनी सेवा शुरू करने को लेकर संभावनाओं पर विचार किया है। बहुत जल्द इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे। बैठक में बरसात और गर्मी में यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसे लेकर कैनोपी निर्माण पर भी चर्चा हुई। यह जानकारी दी गई कि यहां अब एक्स-रे कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यात्रियों के लिए नई मशीन लगा दी गई है और बहुत जल्दी से चालू किया जाएगा।

यात्री अपने सामानों को प्लास्टिक कवर से पैक करवा सकते हैं

अब रांची एयरपोर्ट पर भी यात्री अपने सामानों को प्लास्टिक कवर से पैक करवा सकते हैं , परंतु इसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा रांची से हिनू चौक तक का सौंद्रीयकरण कार्य किए जाने की बात इस बैठक में कही गई। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बहुत जल्द शुरू होगा। सांसद ने बैठक में कहा कि यह खुशी की बात है कि इस एयरपोर्ट ने यात्री सेवा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सांसद ने एयरलाइंस कंपनियों को कहा कि रांची से देवघर की नियमित विमान सेवा सावन में शुरू की जाए। प्रतिदिन यहां से देवघर के लिए विमान उपलब्ध हो ताकि देश विदेश से आने वाले शिव भक्त श्रावण में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और भी सुगमता पूर्वक कर सकें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि बोकारो और दुमका से विमान सेवा बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। विमान यात्रा के किराए में हुई बेतहाशा वृद्धि पर सांसद ने सभी विमान कंपनियों के प्रबंधकों से भी बातचीत की और उन्हें कहा कि बेतहाशा किराया बढ़ोतरी पर रोक लगाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस पर विमान कंपनियों को विचार भी करना चाहिए।

Leave a Response