About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई | आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा

Share the post

्

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिला दी। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से यानी सोमवार से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। दो दिनों तक नए संसद को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के रूप में शपथ लेंगे। 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लिए थे। सत्र में 10 दिन में कुल 8 बैठकें (29-30 जून को छुट्‌टी) होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन जाकर शपथ लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचेंगे। शुरुआत के दो दिन, यानी 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा-राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबाधित करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बोलेंगे। यह पहला सत्र है, लिहाजा मोदी सरकार विश्वास मत भी हासिल करेगी। सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी और दोनों सदनों में चर्चा होगी। 10 साल बाद पहली बार पीएम मोदी के सामने मजबूत विपक्ष होगा। विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक सभी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे और वहां से एक साथ सदन में जाएंगे। संसद सत्र आज से 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में 8 बैठकें होंगी, I.N.D.I.A. ब्लॉक सभी सांसद एकसाथ सदन में पहुंचेंगे

हंगामे के आसार

पिछले हफ्ते NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष इस बार हंगामा कर सकता है। I.N.D.I.A ब्लॉक के सभी सांसद एकता का प्रदर्शन करते हुए एकसाथ संसद में प्रवेश करेंगे। ये सांसद वहीं इकट्‌ठा होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। सभी सांसद अपने साथ संविधान की एक कॉपी लेकर चलेंगे।

Leave a Response