About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

बिग ब्रेकिंग: ट्रेन में आग लगने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत

Share the post

यह हादसा तमिलनाडू के मुदैरा में हुआ

रांची। तमिलनाडू के मुदैरा रेलवे स्टेशन के पास रामेश्वरम जा रही ट्रेन की प्राइवेट बोगी में आग लग जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग झुलस गए है। राहत बचाव का कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के हैं। गैस सिलेंडर की वजह से आग लगी। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन और बचाव दल की ओर से राहत बचाव अभियान पूरा कर लिया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दक्षिण भारत में स्वामी दर्शन के लिए 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ट्रेन द्वारा 60 से अधिक तीर्थयात्री तमिलनाडु पहुंचे। वे नागरकोइल में पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद आज (26 अगस्त) सुबह मदुरै पहुंचे। मदुरै रेलवे स्टेशन से लगभग एक किमी दूर मदुरै बोडी लाइन पर पर्यटक ट्रेन रुकी हुई थी। उस वक्त ट्रेन में मौजूद श्रद्धालुओं ने सिलेंडर से खाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान सिलेंडर फट गया और आग लग गई। आग उस वक्त लगी जब ट्रेन में चाय बन रही थी। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। तीर्थयात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा पर्यटक ट्रेन से उतर गए और कुछ ट्रेन में ही फंस गए।

Leave a Response