+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, June 14, 2025
Weather Updates

मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के लगभग जिलों में मौसम करवट बदल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मेघ गर्जन, बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार 18 फरवरी से बादल छाए रहेगा। 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। अगर बात 20 फरवरी की करें तो दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम केंद्र ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 फरवरी को राज्य के 12 जिलों और 20 फरवरी को राज्य के 10 जिले में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। 20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में गर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई है।

Leave a Response