About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

विश्व सुंदरी कैरोलिना बिलावस्का कल एक दिवसीय यात्रा पर कश्मीर आएंगी

Share the post

रांची। मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का 28 अगस्त को एक दिन के लिए कश्मीर आ रही हैं। कैरोलीन के साथ मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरिबियन एमी पेना भी रहेंगी। यह जानकारी विमेन एम्पावरमेंट के लिए काम करने वाले ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन रूबल नेगी ने दी। जम्मू कश्मीर टूरिज्म के सेक्रेटरी सईद अबीद रशीद ने बताया कि इस इवेंट के बाद दुनियाभर के लोग कश्मीर की सुंदरता देखने आएंगे। साल 2022 में करीब 1.88 करोड़ लोग जम्मू कश्मीर घूमने आए थे। श्रीनगर में 22 से 24 मई तक G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक से भी टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इस साल जुलाई तक 1.27 करोड़ लोग यहां आ चुके हैं। नेगी ने कहा कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है, यह यहीं है…। और यह कैसे संभव है कि मिस वर्ल्ड यहां आने चूक जाएं। नेगी, रुबल नेगी आर्ट फाउंडेशन एंड स्टूडियो सक्षम की प्रमुख हैं। यह आयोजन भारत में पीएमई मनोरंजन के अध्यक्ष जमील सईदी और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बिलावस्का की जम्मू-कश्मीर यात्रा इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतिस्पर्धा के 71वें संस्करण से पहले हो रही है। भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया है।

कुछ महीने पहले जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक हुई थी

भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करने जा रहा है। इसने पिछली बार 1996 में इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन में पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने बताया कि कार्यक्रम से पहले मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा की विजेता का यह दौरा उस क्षेत्र में हो रहा है, जहां कुछ महीने पहले जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक हुई थी। शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में आयोजित जी-20 कार्यक्रम से एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन यहां किया जा रहा है। दिन भर की अपनी यात्रा के दौरान, मिस वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड अमेरिका सैनी, मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गागेन, और मिस एशिया प्रीसिलिया कार्ला एस युल्स डल झील में नौका विहार भी करेंगी। वे प्रेस से मिलेंगी और बाद में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगी।

Leave a Response