About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित ननिहाल धातकीडीह में पारंपरिक पारिवारिक रस्म निभाने पहुंचे
मातृशोक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित अपने ननिहाल धातकीडीह पहुंचे
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

मां के निधन के बाद ननिहाल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, चरण पखारकर हुआ पारंपरिक स्वागत

Share the post

रांची/सरायकेला-खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एव गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित अपने ननिहाल धातकीडीह पहुंचे। माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के निर्वहन के तहत मुख्यमंत्री यहां पहुंचे थे। ननिहाल पक्ष के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

चरण पखारकर कराया गया गृह प्रवेश

झारखंडी जनजातीय एवं पारिवारिक परंपराओं के अनुसार माता या पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्ध और अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी होने पर ननिहाल जाकर विशेष पारंपरिक अनुष्ठान किया जाता है। इसे शोक के बाद शुद्धिकरण और छुतका निवारण की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। इसी परंपरा के तहत धातकीडीह में ननिहाल पक्ष के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के चरण पखारे। इसके बाद पारंपरिक विधि से उनका गृह प्रवेश कराया गया। परिवार की ओर से विशेष भोज और आतिथ्य सत्कार का भी आयोजन किया गया।

माता रूपी सोरेन के निधन के बाद निभाई पारिवारिक परंपरा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार और श्राद्ध से संबंधित सभी धार्मिक एवं पारिवारिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार ननिहाल पहुंचकर यह रस्म निभाई। इस दौरान धातकीडीह में पारिवारिक सदस्यों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Response