About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessNewsPoliticsVideos

वीडियो देखें | वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान राज्यपाल ने बच्चों के बीच टॉफी बांटी

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से पटना के लिए खुली वंदे भारत ट्रेन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सफर किया। इस सफर के दौरान स्कूली बच्चों के बीच टॉफी बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। टॉफी पाकर बच्चे खुश नजर आए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री चंपई सोरेन, सांसद सजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जेएमएम और बीजेपी के विधायक मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को 11.10 मिनट में हरी झंडी दिखाई। साथ ही 4 अन्य वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी देकर रवाना किया। हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रांची से खुलने वाली ट्रेन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मौके पर राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सांसद, डीआरएम रांची रेल व अन्य गणमान्य लोग इस पल का गवाह बनें। रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म का रंग रोगन चार-चांद लगा दिया था। इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने को लेकर युवा बेताब दिखे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response