+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
News

Vistadome कोच : रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी ट्रेन अब मधुपुर तक जाएगी

Share the post

रांची! रांची से न्यू गिरिडीह तक चलने वाली रांची–न्यू गिरिडीह-रांची इटंर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार अब मधुपुर तक कर दिया गया है। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने अधिसुचना जारी कर दिया है। हालांकि मधुपुर से इसकी सेवा की शुरूआत कब होगी इसकी जानकारी नही दी गई है ।ट्रेन संख्या 18617 रांची–न्यू गिरीडीह-मधुपूर इटंरसिटी एक्सप्रेस रांची से सुबह 6 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.55 न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी. पांच मिनट के ठहराव के बाद दिन के एक बजे रवाना हो जाएगी और मधुपुर दिन के 1.50 मिनट में पहुंच जाएगी। मधुपूर से दिन के 3 बजे रवाना होकर शाम के 3.50 मिनट मे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 3 55 मिनट में रवाना होगी और रात के 11.15 मिनट में रांची पहुंचेगी। गोड्डा के सासंद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जताई.

Leave a Response