About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

झारखंड में अभी कंपकंपायेगी ठंड | 3 से 6 जनवरी तक बारिश होने के आसार

Share the post

रांची। नए साल में पूरे भारत वर्ष में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। झारखंड में भी ठंड बढ़ गई है। सुबह में कोहरे के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गाड़ी चलाने वाले इससे खासे प्रभावित हो रहे हैं। कोहरे के छटने के बाद धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग रांची के अनुसार 3 से 6 जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी व मध्य भागों में यानि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

सुबह में कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा

सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तीन से पांच जनवरी तक झारखंड के उत्तर पश्चिमी पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा व मध्य भागों रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। छह जनवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Response