About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
फाइल फोटो...
NewsSport

नए साल में रांची में लगेगा हॉकी व क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा | 27 अक्टूबर से वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप भी

Share the post

महिला FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी जनवरी 2024 में रांची करेगा

फरवरी में इंग्लैंड की टीम भारत से रांची में टेस्ट मैच खेलने आएगी

रांची। झारखंड ही नहीं देश के खेलप्रेमियों के लिए एक बड़ी है, खासकर राजधानी रांची के खेलप्रेमियों के लिए। रांची में हॉकी के 2-2 बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। वहीं, क्रिकेट में भारत के दौरे पर आने वाली इंग्लैंड की टीम एक टेस्ट मैच रांची में खेलेगी। यानि 2023 व 2024 रांची में हॉकी व क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। सबसे पहले भारत में पहली बार खेले जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद नए साल में महिला एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर 13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा आठ टीमें पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। वहीं, क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम भारत से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23-27 फरवरी (2024) तक टेस्ट मैच खेलेगी।

चीन से रांची में शिफ्ट हुआ हॉकी मैच

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने महिला एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर को चीन से भारत के रांची में शिफ्ट कर दिया। यह फैसला चीनी महिला हॉकी टीम द्वारा 2022 में हांगझू में 19वें एशियाई खेलों को जीतकर पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए सीधी योग्यता अर्जित करने के बाद हुआ है। भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा 8 टीमें पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए भिड़ेंगे। इसके अलावा, अन्य तीन एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष – 15-21 जनवरी 2024) और वालेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष – 13-21 जनवरी) में खेले जाएंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- सम्मान की बात

रांची को महिला एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में वैश्विक हॉकी बिरादरी का स्वागत करना सम्मान की बात है। हम आने वाले समय में कुछ सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप टिर्की ने कहा, भारतीय प्रशंसक निस्संदेह हमारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पेरिस 2024 ओलिंपिक में अपना स्थान सुरक्षित करने के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देंगे। इस आयोजन की मेजबानी में सहायता के लिए झारखंड सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष व हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा एफआईएच की ओर से रांची में ओलिंपिक क्वालीफायर का मैच देना बड़ी ही गर्व की बात है। भारत के प्रस्ताव का समर्थन करना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हॉकी के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है। हमें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए हम एफआईएच और उनके अटूट समर्थन के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Response