About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
News

27 अक्टूबर से रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप : मांदर की थाप पर नाची जापानी खिलाड़ी

Share the post

रांची। 27 अक्टूबर से रांची में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची की धरती पर जापान की टीम पहुंच गई। ढोल नगाड़ा से पूरा एयरपोर्ट गूंज गया। जापान की सभी खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा व फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इधर, इस चैंपियनशिप को लेकर ट्रॉफी को विभिन्न जिलों में प्रदर्शन के लिए रखा जा रहा है। जापान टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सुरक्षा के चाक चौबंद थे, सिटी एसपी राज कुमार मेहता खुद सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। हटिया डीएसपी राजा मित्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद भी सुरक्षा की कमान संभाले।इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। आज रात में मेजबान भारत की भी टीम आएगी, जबकि 23 अक्टूबर को कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाइलैंड की टीम पहुंचेगी।

Leave a Response