About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
चैंपियन नाइन बुलेट कव्वाली, नामकुम की टीम अतिथियों के साथ।
News

बी डिवीजन फुटबॉल का खिताब नाइन बुलेट नामकुम ने अपने नाम किया

Share the post
उपविजेता ब्लैक टाइगर की टीम।

सडन डेथ में ब्लैक टाइगर की टीम हारी

रांची। बी डिवीजन फुटबॉल का खिताब नामकुम ने अपने नाम कर लिया। छोटानागपु एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित फाइनल मैच में नाइट बुलेट कव्वाली, नामकुम की टीम ने ब्लैक टाइगर को सडन डेथ में 7-6 से हराकर चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद रेफरी ने मैच का सहारा ट्राइब्रेकर से लिया। ट्राइब्रेकर में दोनों ही टीमों ने 4-4 गोल किए। इसके बाद सडन नामकुम की टीम ने 3 व ब्लैक टाइगर की टीम 2 गोल ही कर सकी। मैन ऑफ द मैच नामकुम के गोलकीपर दीपक टोप्पो को दिया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट स्कोरर सुमित (ब्लैक टाइगर) व बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट ब्लैक टाइगर के जीवन मुंडा को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा (दीपू), ग्लोबल बिल्डकॉन के निदेशक फिरोज दिलावर खान, यूथ कांग्रेस के इंद्रजीत सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, फरीद खान, आरके सेनापति, अस्तानिस बिहान, मादी, राजेश मिर्धा, राजेश कच्छप आदि शामिल थे।

Leave a Response