About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

डुमरी उपचुनाव का फैसला आज: मंत्री बेबी देवी समेत 6 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर | सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी

Share the post

मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से रूझान आने लगेगा

रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में शुक्रवार (8 सितंबर) को होगी। वज्रगृह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के चलते खाली सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोट डाले गए थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर है। इससे पूर्व मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद देर रात तक सभी 373 बूथों की इवीएम वज्रगृह में जमा कराई गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी। इसके बाद ईवीएम को वज्रगृह से लाया जाएगा। मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से रूझान आने लगेगा।

24 राउंड में पूरी मतगणना होगी

24 राउंड में पूरी मतगणना होगी। प्रत्येक राउंड में 16 बूथों की काउंटिंग होगी। मतगणना हॉल में इसके लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा। एक आरओ का टेबल होगा, जिस पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। चार बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। मतगणना में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मतगणना केंद्र के भीतर 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इनके भाग्य का होगा फैसला

बेबी देवी: (इंडिया समर्थित झामुमो प्रत्याशी)

यशोदा देवी: (एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी)

मोबिन रिजवी: (एआईएमएआईएम)

कमल प्रसाद साहू: (निर्दलीय प्रत्याशी)

नारायण गिरि: (निर्दलीय प्रत्याशी)

रोशन लाल तुरी: (निर्दलीय प्रत्याशी)

Leave a Response