About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
News

मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास से शव हटा । गाड़ियों का आवागमन चालू

Share the post

रांची। 2 घंटे से मेकॉन चौक के पास लगे जाम को प्रशासन ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ हटा दिया। सड़क पर रखे शव को ट्रक में रख दिया गया। अरगोड़ा सीओ और हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, इसके बाद रोड से शव को हटा लिया गया। मौके पर डोरण्डा, चुटिया व जगन्नाथ थाना प्रभारी ने भी अच्छी भूमिका निभाते हुए जाम को हटाने में अपना पूरा एफर्ट लगाया। बता दें कि मेकॉन कॉलोनी के एल टाइप झोपड़ी बस्ती के रामनाथ महतो के मौत के बाद लोग उग्र होकर लाश के साथ सड़क पर उतर गए थे। गुरुवार को शाम 5 बजे से मेकॉन चौक के मुख्य सड़क के पास शव के साथ महिला-पुरुष का जोरदार प्रदर्शन करने लगे। डोरण्डा व रांची जाने वाले रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई। वहीँ, मेकॉन का मुख्य गेट बंद हो जाने के कारण ऑफिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा। शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है। गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को ट्रैफिक ठीक कराने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ, प्रदर्शनकारी हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

3 दिन पहले मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा मारपीट करने के कारण मेकॉन झोपड़ी बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो की मौत बुधवार को इलाज के दौरान गुरुनानक हॉस्पिटल में हो गई थी। बुधवार को ही मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के लोगों को मिली, उसके बाद जमकर हंगामा मेकॉन कंट्रोल रूम में किया गया। भारी संख्या में महिला- पुरुष कंट्रोल रूम रूम पहुंच गए थे। इसके बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला को रात में शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार को परिजनों को शव मिलने के बाद फिर उग्र हो गए और शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि मामूली से टुक टुक और कार के टक्कर के बाद मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षा में तैनात गार्ड ने रामनाथ को कंट्रोल रूम में ले जाकर खूब मारा, जिसके चलते रामनाथ की मौत हो गई।

3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

रामनाथ के परिवार के लोगों ने बताया कि 3 दिन पहले टुक टुक चला रहे रामनाथ का मामूली सा एक्सीडेंट कार से mecon स्टेडियम के पास हो गया था। इसी के बाद गार्ड से विवाद हुआ, इसी दौरान कई गार्ड मिल कर रामनाथ मारा। इसके बाद उसका टुकटुक भी ले गए। जब रामनाथ अपनी गाड़ी मांगने कंट्रोल रूम गया तो वहां भी इसे खूब मारा गया। इसके बाद परिवार के लोग रामनाथ को गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराए, जहां उसकी मौत मंगलवार को हो गई। परिवार के लोग भैरवी सुरक्षा कंपनी के मेजर पर य़ह आरोप लगा रहे हैं।

जाम के बारे जानें: शाम के 5 बजे से सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते शाम 6.30 बजे तक रास्ते के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। मौके पर प्रशासन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। लेकिन प्रशासन ने 7 बजे जाम को हटा दिया।

Leave a Response