तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सफल रेस्क्यू, झारखंड के सभी 42 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित लौटे घर
रांची: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे के बाद झारखंड सरकार की त्वरित कार्रवाई रंग लाई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर चलाए गए विशेष रेस्क्यू और राहत अभियान के तहत झारखंड के सभी 42 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाली महिला श्रमिक का पार्थिव शरीर भी सम्मानपूर्वक उसके गृह जिले पहुंचाया गया। राज्य सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने समन्वित अभियान चलाकर श्रमिकों...