+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

विशेष समुदाय मामला : न्यूज पोर्टल के संपादक पर कानूनी शिकंजा कसने को लेकर थाना में दिया गया आवेदन

Share the post

रांची। ऑल इंडिया मिल्ली कांउसिल झारखंड की ओर से एक विशेष समुदाय के खिलाफ न्यूज पोर्टल में खबर प्रकाशित करने को लेकर जमशेदपुर के साइबर थाना बिस्टुपपुर में आ‌वेदन दिया है। एक राष्ट्रीय अखबार के संबंधित न्यूज पोर्टल के संपादक भावानंद झा, वेबसाट पोर्टल के रिपोर्टर मनमन पांडेय व न्यूज पोर्टल के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया गया है। कांउसिल के रेयाज शरीफ ने बताया कि एक राष्ट्रीय अखबार के न्यूज पोर्टल में जानबूजकर प्रयुक्त मुस्लिम व कॉल गर्ल जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम व कॉल गर्ल जैसे शब्दों का उद्देश्य न केवल मृत महिला की गरिमा को भंग करना है, बल्कि समस्त मुस्लिम समुदायों ठेस पहुंचा है। यह एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। अनैतिकता व समाजिक अपमान को जोड़कर प्रस्तुत किए गए एक राष्ट्रीय समाचार के पोर्टल में प्रकाशित व प्रसारित किया गया। जो की स्पष्ट रूप से धार्मिक विद्वेष फैलाने, मुस्लिम विशेष समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने व स्त्री विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। पोर्टल में 12 मई 2025 की यह समाचार व इस प्रकार की पत्रकारिता संवैधानिक मूल्यों के पूर्णतया प्रतिकूल व संविधान का घोर उल्लंघन है। रेयाज ने साइबर थाना प्रभारी से आग्रह किया है इतनी गंदी पत्रकारिता करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाए।

Leave a Response