About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Cricket

T20 WORLD CUP के फाइनल में पहली बार साउथ अफ्रीका | अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा

Share the post

आज शाम दूसरा सेमीफाइनल भारत व इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा

रांची। T20 WORLD CUP 2024 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। पहली बार साउथ अफ्रीका का टीम ने चोकर्स का दाग हटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला अफगानिस्तान पर भारी पड़ा। अफगान की पूरी टीम 11.5 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 29 व ऐडन मारक्रम ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली। डि कॉक सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। अब साउथ अफ्रीका की भिड़ंत फाइनल में भारत और इंगलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विनर से होगी।

10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके

अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर में महज 56 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज (0), इब्राहिम जादरान (2), गुलबदीन नईब (9), मोहम्मद नबी (0), नांग्याल खारोटी (2), अज़मतुल्लाह उमरज़ई (10), करीम जनत (8), नूर अहमद (0), राशिद खान (8) और नवीन उल हक (2) सभी ढेर हो गए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट झटके हैं। इसके अलावा कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए। शमशी ने 1.5 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Leave a Response