+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर

Share the post

रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में सुबह-सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 2 नक्सली को मार गिराया गया है। इसमें से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा मारी गई महिला नक्सली एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र बताई जा रही है। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जैगुआर के जवानों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जंगल का फायदा उठाकर भागने लगे। सर्च अभियान के दौरान अभी तक 2 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमल वी होमकर चाईबासा के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Response