रांची। मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव की चेतावनी के आलोक में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KG से लेकर वर्ग-12वीं तक की कक्षाएं दिनांक 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय अपने विवेकानुसार निर्णय लेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

add a comment
और खबरें पढ़ें
रांची के दिग्गज फुटबॉलर कमरू जमां का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
गुरुवार को ईशा की नमाज के बाद डोरंडा स्थित पारसटोली कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा रांची। एजी ऑफिस के...
28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में डबल सेंचुरी… वैभव ने रच दिया इतिहास
दोहरे शतक के साथ क्रिकेट जगत में मचाया तहलका, सबसे तेज शतक और दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने स्पोर्ट्स...
NTPC टंडवा में मौत का हादसा, तीन मजदूरों की गई जान, दो अब भी मलबे में दबे
चतरा। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित NTPC के एक्सटर्नल CHP में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कोल कन्वेयर...
IPL से MS Dhoni का 19 साल का सफर खत्म, CSK ने बनाया टीम का मेंटर; 2027 में नई भूमिका में आएंगे नजर
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। धोनी...
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में हेमंत सोरेन की मौजूदगी, राहुल-प्रियंका के साथ दिखे झारखंड के CM
सोनिया गांधी की किताब ‘द पावर ऑफ साइलेंस’ के लॉन्च पर भावुक हुईं राहुल-प्रियंका की मां, बोलीं- राजीव गांधी के...
लोहरदगा के प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी की मौत, संगीत जगत में शोक की लहर
रांची. लोहरदगा जिले के हीरही निवासी जाने-माने नागपुरी गायक बसीर अंसारी की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार,...





