About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 19, 2026
Latest Hindi NewsPolitics

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष बने रामगढ़ के संजय लाल पासवान

Share the post

झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की कमान हजारीबाग के जयशंकर पाठक को मिली

रांची। झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रामगढ़ जिले के संजय लाल पासवान को अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। साथ ही, झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु, पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नितिन अग्रवाल ओर धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है। संजय लाल पासवान झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का भी गठन

हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 में प्रदश शक्तियों के अधीन राज्य सरकार द्वारा तृतीय झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करते हुए अगले पांच वर्ष के लिए हजारीबाग के जय शंकर पाठक को बोर्ड का सदस्य एवं अध्यक्ष और पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा, देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जयशंकर पाठक झारखंड प्रदेश युवा काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वहीँ सदस्य के रूप में शामिल रांची के राकेश सिन्हा झारखंड काँग्रेस में अभी प्रवक्ता हैं। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Response