About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

रवि शास्त्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार | शुभमन गिल व दीप्ति शर्मा बनीं सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर

Share the post

रांची। हैदराबाद में मंगलवार को 4 साल बाद एक शानदार समारोह में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में 2019 से लेकर 2023 तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 2019 से 2022 तक हर साल सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़यों को सम्मानित किया गया। शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा ने 2022-23 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई पुरस्कार जीता है। गिल ने अपने करियर में पहली बार भारत के पूर्व कप्तान पॉली उमरीगर के नाम पर पुरुष पुरस्कार जीता, जबकि दीप्ति ने दूसरी बार महिला पुरस्कार जीता। वहीं, कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार रवि शास्त्री को मिला।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (2022-23) : शुभमन गिल
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (2021-22) : जसप्रीत बुमराह
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (2019-20) : मोहम्मद शमी
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (2020-21) : रविचंद्रन अश्विन

Leave a Response