+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, June 1, 2025
NewsCrime

यूपी के रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की लड़की को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने कराया मुक्त | आरोपी ज्वाला गिरफ्तार

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ज्वाला प्रसाद
Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। यूपी के कुशीनगर में रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। लड़की रांची शहर के सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। उसके पिता ने 13 अगस्त को अपनी बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज सुखदेवनगर थाने में कराई थी। उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद उर्फ अभय कुमार पर संदेह जताया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कमरे में बंद कर रखी गई लड़की को भी बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कुशीनगर के कासिया बाजार में जिस जगह से लड़की को मुक्त कराया गया है, वहां कई अन्य लड़कियां कैद रखी गई थीं। रांची से गई पुलिस टीम के साथ यूपी पुलिस की टीम ने उन लड़कियों को भी मुक्त कराया है। रांची की लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचने की तैयारी चल रही थी। ज्वाला प्रसाद ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी महिला दलाल के हाथों में सौंप दिया था। रांची के सुखदेवनगर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की को गलत हाथों में जाने के पहले ही सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है।

Leave a Response