About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
anchi news, ranchi encroachment drive, ranchi municipal corporation,
दुकानों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
Breaking NewsNewsStates

रांची: नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बड़े और छोटे तालाब का किया निरीक्षण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share the post

रांची नगर निगम ने शहर के प्रमुख जलस्रोत बड़े तालाब (कुंदन सरोवर) और छोटे तालाब का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त सुशांत गौरव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नगर निगम के आधिकारिक मैप से क्षेत्र का मिलान किया और तालाब परिसर सहित आसपास के इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ड्रोन सर्वे के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तालाब क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किया गया। सर्वे में यह स्पष्ट हुआ कि बड़े तालाब परिसर का कुल क्षेत्र 53 एकड़ से अधिक है, जिसमें से लगभग 46 एकड़ क्षेत्र वास्तविक जल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शेष क्षेत्र में सड़क, पार्क और अन्य सार्वजनिक संरचनाएं स्थित हैं।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि तालाब क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही तालाब परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक विकास कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे।

बड़े तालाब के बाद छोटे तालाब का भी निरीक्षण किया गया। यहां तालाब के आसपास मौजूद अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही छोटे तालाब के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए योजना तैयार करने को कहा गया।

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि शहर के जलस्रोत केवल पानी के स्रोत नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन, शहर की सुंदरता और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता से सीधे जुड़े हुए हैं। नगर निगम इन जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त रखने और संरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Response