+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
News

रांची DC ने किया जेल का औचक निरीक्षण ! 200 कैदियों का बयान किया गया दर्ज

Share the post

रांची! बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार का औचक निरीक्षण उपायुक्त,राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया. जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच की गई। जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया। उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली।

खाने की व्यवस्था की भी ली जानकारी ली गई

जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बने हुए खाद्य सामग्री और कच्चे खाद्य सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया गया। खाद्य सामग्री के स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया।करीब 200 कैदियों का बयान दर्ज किया गया. अब यह बयान जो दर्ज किया गया उसे जेल आईजी को भेजा जाएगा

Leave a Response