+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

Ranchi Crime News : शेरा-गांधी सहित 4 ड्रग तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Share the post

रांची। रांची पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक वर्ष में रांची पुलिस ने लगभग 300 लोगों को अफीम व ड्रग्स मामले में झेल भेजा है। ताजा मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है। रांची पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों का ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे के सौदागरों के पास से साढ़े सत्रह ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, रजनीश कुमार सिंह और रितेश कुमार शामिल हैं।और रितेश कुमार शामिल हैं।

शेरा और गांधी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इन चार ड्रग पेडलर में शेरा और गांधी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। ये कई बार एनडीपीएस एक्ट में जेल भी जा चुके हैं। जेल से निकलने के बाद हर बार इसी नशे के काले धंधे में लिप्त हो जाते थे। वहीं शैलेश उर्फ गांधी पिछली बार जब जेल से बाहर निकला तो उसने पुलिस से कॉन्टैक किया और किसी भी प्रकार के नशे के धंधे से दूर रहने का वादा किया। राजकुमार मेहता ने बताया कि इसके साथ ही गांधी ने पुलिस वालों का भरोसा जीतने के लिए मुखबिर बनकर कई नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी भी करवाई थी, लेकिन इसके साथ ही वह फिर से नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गया।

Leave a Response