+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

कुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए झारखंड की मुख्य सचिव और मुख्य सूचना आयुक्त प्रयागराज रवाना

Share the post

रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और मुख्य सूचना आयुक्त डीके तिवारी कुम्भ स्नान करने यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहली बार गढ़वा पहुंचीं, यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस मे उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गढ़वा पहुंचने के बाद तकरीबन दो घंटे तक वह यहां रुकीं। प्रयागराज जाने के क्रम में झारखंड की मुख्य सचिव गढ़वा पहुंचीं थीं। यहां विश्राम करने के बाद जिले के बंशीधर नगर के लिए रवाना हुईं। बंशीधर नगर पहुंचने के बाद वह बाबा बंशीधर भगवान के दर्शन करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। रांची से चलकर गढ़वा, बंशीधर नगर होते हुए सड़क मार्ग से वह प्रयागराज पहुंचेंगी।

Leave a Response