+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
News

झारखंड के चक्रधरपुर में रेल हादसा : हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसे में 2 यात्रियों की मौत | राहत बचाव कार्य जारी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

ट्रेन की 18 बोगी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा लोग घायल

रांची। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे में 2 पुरुष यात्रियों की मौत हो गई है, पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है। यात्री हावड़ा मुंबई मेल के B4 कोच में यात्रा कर रहे थे। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। वहीं घटना के बारे में ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि घटना के बाद बोगी में लोगों के बीच पैनिक हो गया था लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वे हावड़ा से विलासपुर जा रहे थे। हावड़ा स्टेशन पर करीब तीन घंटे लेट से ट्रेन चली थी। चक्रधरपुर के पास करीब 3:45 के बीच यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन, सरायकेला खरसावां द्वारा निम्नवत रूप से हेल्पलाइन 6204800965, 8789080490 जारी किया गआ है। वहीं, झारखंड के सीएम झारखंड सीएम ने ट्वीट कर घायलों को मदद करने का आदेश दिया है।

Leave a Response