+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

रांची में 27 से खेले जाने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी जोरों पर | अपर मुख्य सचिव ने स्टेडियम का मुआयना किया

Share the post

आज ही सीएम ने चैंपिययनशिप के मस्कट जूही का लॉन्चिंग किया था

रांची। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी खेला जाना है। यह चैंपियनशिप भारत में पहली बार खेला जा रहा है, जिसकी मेजबानी झारखंड कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देर शाम अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा लिया। बता दें कि आज ही सीएम हेमंत सोरेन ने इस चैंपिययनशिप के ट्रॉफी का अनावरण व मस्कट जूही का लॉन्चिंग किया था। ट्रॉफी झारखंड के 24 जिलों में भ्रमण करेगी। महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पदाधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

रांची में होने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी की तैयारी जोरों पर है। अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अरुण कुमार सिंह ने हॉकी इंडिया के पदाधिकारी से प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारी की बारीकी से जानकारी ली। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले टीम के खिलाड़ियों के रिचार्जिंग रूम, स्टेडियम के बाहर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य आदि का भी उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान मनोज कुमार, सचिव, पर्यटन खेल कूद युवा विभाग, डीआईजी अनूप बिरथरे, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिटी एसपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी पस्थित थे।

Leave a Response