About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

नौशाद आलम बने साहेबगंज व अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर के एसपी

Share the post

रांची। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 7 आईपीएस अधिकरियों को इधर से उधर किया है। 3 नवनियुक्त आईपीएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा 4 आईपीएस का स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरित हुए अधिकारी 2010, 2011 व 2017 बैच के हैं। इस संबंध में अधिसूचना जा कर दी गई। साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची में योगदान देंगे। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को साहेबगंज व एसटीएफ के एसपी को अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। प्रियदर्शी आलोक को बोकारो, रीष्मा रमेशन को पलामू, दीपक कुमार को गिरिडीह, बिमल कुमार को सरायकेला-खरसावां व पीतांबर सिंह खेरबार को दुमका का एसपी बनाया गया है।

3 नए आईपीएस को भी मिली जिम्मेवारी

गृह विभाग ने 19 जुलाई 2023 को झारखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नवनियुक्त 3 अधिकारियों को पोस्टिंग दी है। इसमें स्पेशल ब्रांच के सीनियर डीएसपी दीपक कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए गिरिडीह का एसपी बनाया गया है। इसी तरह डॉ विमल कुमार को विशेष शाखा मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित करते हुए सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है । वहीं, निरसा के एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका का एसपी बनाया गया है।

Leave a Response