About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Social

अल्पसंख्यकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुस्लिम समाज के लोग झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले

Share the post

रांची। मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित संगठनों, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्दिजीवियों के साथ अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाजी मोख्तार अहमद व जमात-ए-उल्लेमा-ए-हिंद झारखंड के महासचिव सह रांची ईदगाह के ईदेन मौलाना असगर मिस्बाही के नेतृत्व में कांग्रेस झारखंड के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात किए। प्रतिनिधिमंडल ने राजेश ठाकुर से कहा कि मुस्लिम एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र को कब लागू करेगी। हेमंत सरकार को अब 4 साल होने को है, पर हज कमेटी के अलावा एक भी अल्पसंख्यकों के संवैधानिक संस्थाओं का गठन नही होना हुआ है। अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ बोर्ड, वित्त निगम, उर्दू एकेडमी, मदरसा बोर्ड का गठन नहीं होने से केंद्र प्रायोजित अल्पसंख्यकों की स्कीम का लाभ नहीं उटा पा रहे हैं। साथ ही रांची में 10 जून की घटना में टार्गेट करके मुस्लिमों को परेशान किया जा रहा है। इस घटना को पुलिस ने किसी और तरफ मोड़ दिया है। कांग्रेस को इस पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेना चाहिए।

अंजुमन अस्पताल को कभी सरकार से मदद नहीं मिला

अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल में झारखंड के गठन के बाद से एक भी सहयोग झारखंड सरकार के द्वारा अभी तक नही मिला है, अल्पसंख्यक स्लम बस्तियों में पीएचसी, सीएचसी, एम्बुलेंस, ब्लड बैंक नही दिया गया है, रक्तदान संगठनों ने भी कई बार मामलों को अवगत किया मगर नतीजा कुछ नहीं निकला। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूरे मामलों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया और वादा किया कि अविलंब अल्पसंख्यक समाज के मामलों का निष्पादन होगा। मुफ़्ती कमरे आलम, हजरत रिसालदार बाबा दरगाह के महासचिव मो फारूक, अंजुमन इस्लामिया रांची के लीगल सेल के संयोजक अधिवक्ता अजहर खान, मानवधिकार कार्यकर्ता नदीम खान, अल्पसंख्यक मुद्दों पर कार्यरत एसली, मो शाहिद आलम, मो कलीम खान शामल थे।

…

Leave a Response